
Royal Enfield Bear 650: स्टाइलिश लुक... पावरफुल इंजन! नई रॉयल एनफील्ड 'बियर 650' से उठा पर्दा
AajTak
Royal Enfield Bear 650: रॉयल एनफील्ड हर बार की तरह इस बार भी EICMA मोटर शो के लिए बड़ी तैयारी कर चुका है. इस बार इटली के मिलान शहर में आयोजित होने वाले इस मोटर शो में कंपनी अपनी नई बाइक बियर 650 को लॉन्च करने जा रही है. ट्विन प्लैटफ़ॉर्म पर बेस्ड ये इस सेग्मेंट की रॉयल एनफील्ड की पांचवी बाइक है.
लंबे इंतजार के बाद, रॉयल एनफील्ड ने आखिरकार अपनी नई मोटरसाइकिल Bear 650 से पर्दा उठा दिया है. पहली बार इस बाइक की ऑफिशियल तस्वीरें सामने आई हैं जिसे जल्द ही इटली के मिलान शहर में आयोजित EICMA मोटर शो में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा. जानकारी के अनुसार कंपनी 5 नवंबर को इस मोटर शो में ही इस नई बाइक की कीमतों का भी ऐलान कर सकती है. तो आइये देखें कैसी है रॉयल एनफील्ड की नई बियर 650 मोटरसाइकिल-
Royal Enfield Bear 650: लुक और डिज़ाइन
650 सीसी सेग्मेंट में कंपनी के अन्य मोटरसाइकिलों इंटरसेप्टर, कॉन्टिनेंटल और सुपर मेट्योर की ही तरह ट्विन प्लैटफ़ॉर्म पर बेस्ड ये इस सेग्मेंट की पांचवी बाइक है. मूल रूप से ये इंटरसेप्टर का स्क्रैम्बलर मॉडल है इसमें कई नए फ़ीचर और प्रीमियम मैकेनिकल कंपोनेंट्स को शामिल किया गया है. नाम के साथ ही इसका लुक और डिज़ाइन भी काफी प्रभावशाली नज़र आ रहा है.
214 किग्रा वजन वाली इस बाइक में स्क्रैंबल-स्टाइल सीट, LED हेडलैंप और टेललैंप, एलईडी इंडिकेटर्स, साइड पैनल्स पर रेसिंग बाइक्स की तरह नंबर बोर्ड और 184 मिमी का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इंटरसेप्टर की तुलना में ये बाइक तकरीबन 2 किग्रा हल्की है. बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ बाइक की ऑफरोडिंग कैपेबिलिटीज भी बढ़ जाती हैं. बाइक में डुअल पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल के बजाय गुरिल्ला और हिमालयन में दिए जाने वाले राउंड शेप टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले गूगल मैप्स को सपोर्ट करता है और इसे नए स्विचगियर द्वारा कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है. रॉयल एनफील्ड बियर 650 पांच अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगी.
पावर और परफॉर्मेंस:
बियर 650 में अन्य मॉडलों की ही तरह 648 सीसी की क्षमता का पैरेलल ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. डुअल एग्जॉस्ट पाइप के बजाय, बाइक अब टू-इन-वन सिस्टम पर चलती है, जिसमें दाईं ओर एक सिंगल एग्जॉस्ट दिया गया है. ये इंजन 47hp की पावर और 56.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बताया जा रहा है कि एग्जॉस्ट सिस्टम में किए गए बदलाव के चलते बाइक के टॉर्क में बड़ा परिवर्तन देखा जा रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










