
Royal Enfield को टक्कर देने लॉन्च हुई Honda CB350! मिलते हैं ये ख़ास फीचर्स और कीमत है इतनी
AajTak
Honda CB350 को कंपनी ने रेट्रो-क्लॉसिक लुक और डिजाइन दिया है. कंपनी ने इस बाइक को कुल 5 रंगों और दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. बाजार में इस बाइक का सीध मुकाबला Royal Enfield Classic 350 से होगा.
Honda CB350 Price and Features: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक बार फिर से 350 सीसी सेग्मेंट को टार्गेट किया है. ख़ास बात ये है कि, इस बार कंपनी ने लक्ष्य भेदने से पहले अपने तीरों में थोड़ा सुधार भी किया है. होंडा ने आज इंडियन मार्केट में अपनी नई Honda CB 350 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की घोषणा की है, होंडा ने इस बाइक के नाम को बिल्कुल सिंपल 'CB350' दिया है, न तो पहले की तरह हाईनेस या आरएस इत्यादि कुछ भी नहीं.
भारतीय बाजार में इस समय 350 सीसी सेग्मेंट पर तकरीबन हर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी की नजरें हैं. हालांकि इस सेग्मेंट रॉयल एनफील्ड का दबदबा है, और अकेले 80 प्रतिशत बाजार पर रॉयल एनफील्ड कब्जा किए हुए है. होंडा अपनी इस नई Honda CB 350 के साथ एक बार फिर से इस सेग्मेंट में घुसपैठ करने की तैयारी में है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को कुल दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है.
इसके बेस मॉडल होंडा सीबी 350 डिलक्स मॉडल की कीमत 1,99,900 रुपये और डिलक्स प्रो मॉडल की कीमत 2,17,800 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. Honda ने इस बाइक की कीमत को प्रतिद्वंदियों के मुकाबले बेहतर कीमत के साथ बाजार में उतारा है. ग्राहक इस बाइक को कंपनी के बिगविंग (BigWing) डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं और बहुत जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू की जाएगी.
कैसी है नई Honda CB 350:
ऑल-न्यू सीबी350 को कंपनी ने सेग्मेंट के हिसाब से रेट्रो-मॉर्डन लुक दिया है जो कि, कंपनी के पिछले सीबी सीरीज मॉडलों से काफी हद तक प्रेरित है. इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्टाइलिश ऑल-LED लाइटिंग सिस्टम, राउंड-शेप एलईडी हेडलैंप, एलईडी विंकर्स और एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं. रेट्रो क्लासिक्स लुक के साथ ही इस बाइक को कुल 5 रंगों में पेश किया गया है, जिसमें प्रेशियस रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट क्रस्ट मेटैलिक, मैट मार्शल ग्रीन मेटैलिक और मैट ड्यून ब्राउन कलर शामिल है.
इंजन और परफॉर्मेंस:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










