
Rohit Sharma On BCCI New Rules: बीसीसीआई की नई गाइडलाइन्स से नाखुश रोहित शर्मा! प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर पर भड़के, कही ये बात
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा से बीसीसीआई की इन गाइडलाइन्स पर सवाल पूछा गया. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस चैम्पियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के ऐलान के लिए रखी गई थी. चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ही करने जा रहे हैं.
Rohit Sharma On BCCI New Rules: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली 1-3 की हार के बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने काफी सख्त रवैया अपनाया. बीसीसीआई ने हार को गंभीरता से लेते हुए खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम बनाए. साथ ही बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि यदि कोई भी प्लेयर या स्टाफ इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसे सजा भी मिलेगी. बीसीसीआई की ओर से कुल 10 गाइडलाइन्स बनाए गए हैं. आज तक के पास इसकी ऑफिशियल कॉपी है. हालांकि बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से इन नियमों को अभी रिलीज नहीं किया है.
मुंबई में शनिवार (18 जनवरी) को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से भी बीसीसीआई की इन गाइडलाइन्स पर सवाल पूछा गया. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस चैम्पियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के ऐलान के लिए रखी गई थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित के साथ चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी मौजूद थे.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से जब इन नई गाइडलाइन्स पर सवाल हुआ तो उन्होंने रिपोर्टर पर झल्लाते हुए कहा, 'आपको इन नियमों के बारे में किसने बताया. क्या यह बीसीसीआई के ऑफिशियल हैंडल से आया है. इसे आधिकारिक तौर पर आने दें.'
'यह कोई स्कूल नहीं है...'
अजीत अगरकर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर बात की. अगरकर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हर टीम के पास कुछ नियम होते हैं. हमने पिछले कुछ महीनों में कई चीजों के बारे में बात की है, जहां आप एक टीम के रूप में सुधार कर सकते हैं. आप एक टीम के रूप में थोड़ा और करीब पहुंच सकते हैं. यह कोई स्कूल नहीं है. यह कोई सजा नहीं है. बस कुछ नियम होते हैं और जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो आप उन नियमों का पालन करते हैं. खिलाड़ी परिपक्व हैं. वे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने आप में सुपरस्टार हैं.'
यह भी पढ़ें: 3 ओपनर, 2 विकेटकीपर और 4 ऑलराउंडर...चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए ऐसी है टीम इंडिया

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












