
Rohit Sharma, IPL Player Trades Rules: क्या रोहित शर्मा अब भी बदल सकते हैं अपनी IPL टीम? जानिए क्या है ट्रांसफर के नियम
AajTak
क्रिकेट फैन्स को IPL 2024 सीजन का इंतजार बेसब्री से है. टूर्नामेंट का आगाज 22 मार्च से होगा. इस बार आईपीएल में ट्रांसफर विंडो के तहत इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड देखने को मिली है. गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान हार्दिक पंड्या को उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने ट्रेड किया. साथ ही रोहित शर्मा की जगह कप्तान भी बना दिया है...
Rohit Sharma, IPL Player Trades Rules: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है. मगर इस बार आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले कई बड़े और चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं. इस बार आईपीएल में ट्रांसफर विंडो के तहत इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड भी देखने को मिली है.
गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान हार्दिक पंड्या को उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने ट्रेड किया. साथ ही रोहित शर्मा की जगह कप्तान भी बना दिया है. इससे रोहित के फैन्स काफी नाराज नजर आए हैं. रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल खिताब जिताए हैं.
रोहित को चेन्नई का कप्तान देखना चाहते हैं रायडू
इसी बीच भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व क्रिकेटर अंबति रायडू ने बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि रोहित आराम से 5-6 साल और IPL खेल सकते हैं. साथ ही धोनी के रिटायरमेंट लेने के बाद वो सीएसके की कप्तानी भी कर सकते हैं. आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है, ऐसे में रायडू की बातों में थोड़ा दम लग रहा है.
मगर मौजूदा सीजन में रोहित का अपनी टीम बदलना अब नामुमकिन है. इसका बड़ा कारण है कि अब आईपीएल ट्रांसफर विंडो बंद हो गई है. यानी अब किसी भी प्लेयर का ट्रेड नहीं हो सकता है. इसी बीच फैन्स के मन में यह सवाल जरूर होंगे कि आखिर यह ट्रांसफर या ट्रेड विंडो क्या है और इसके नियम क्या हैं? क्या इससे खिलाड़ियों को भी फायदा होता है? आइए जानते हैं इन्हीं सब सवालों के जवाब...
खिलाड़ी का ट्रेड क्या है और यह कैसे होता है?

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











