
Rohit Sharma Asia Cup Final 2023: फाइनल में रोहित शर्मा लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी, सचिन-धोनी भी छूट जाएंगे पीछे!
AajTak
भारत और श्रीलंका के बीच आज कोलंबो में एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्म कुछ बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं. रोहित यदि 33 रन बना लेते हैं तो वह एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका का सामना करने जा रही है. दोनों टीमों के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला आज (17 सितंबर) कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में रोहित शर्मा के कंधों पर टीम इंडिया की जिम्मेदारी होगी, वहीं दासुन शनाका श्रीलंकाई टीम की कमान संभालेंगे.
फाइनल में उतरते ही बनाएंगे ये रिकॉर्ड
इस मैच में सबकी निगाहें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं. रोहित फाइनल मुकाबले में उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. रोहित कुल मिलाकर पांचवीं बार एशिया कप के फाइनल में खेलेंगे, जो भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है. रोहित इस मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी, नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने चार-चार फाइनल खेले थे.
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से 33 रन दूर
रोहित फाइनल मैच में यदि 33 रन बनाते हैं तो वह एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ देंगे. यही नहीं रोहित 61 रन बनाते ही एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लेंगे. वह एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में एक हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय होंगे. सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में कुल 23 मैचों में 51.10 की एवरेज से 971 रन बनाए थे.
क्लिक करें- 8वीं बार एशिया का ताज पहनने को बेकरार टीम इंडिया, इन 2 वजहों से बढ़ी चिंताएं

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








