
Rohit Sharma: पहली परीक्षा में कप्तान रोहित शर्मा को मिले 100% नंबर, तीनों फॉर्मेट में जीते लगातार कुल 14 मैच
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा ने पहली बार टीम इंडिया के सभी फॉर्मेट में टीम की कमान संभाली है. रोहित ने टी-20 विश्व कप से लेकर अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है.
टी-20 विश्व कप में हार के बाद टीम इंडिया (Team India) में एक नया तूफान सामने खड़ा हो गया था. विराट कोहली (Virat Kohli) को वनडे के साथ-साथ टेस्ट की कप्तानी भी छोड़नी पड़ी थी. विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को सभी फॉर्मेट के लिए भारतीय कप्तान बना दिया गया था. भारतीय टीम के लिए अभी तक यह बदलाव काफी सफल साबित हुआ है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज से लेकर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज तक रोहित शर्मा की कप्तानी में अभी तक टीम इंडिया ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है.
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे में 3 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से और 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था. इस सीरीज में विराट कोहली ने 2 टेस्ट और केएल राहुल ने 1 टेस्ट के साथ वनडे सीरीज में टीम की कमान संभाली थी. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में टीम 1-0 से विजयी हुई थी. इस सीरीज के 1 टेस्ट में अजिंक्य रहाणे और 2 में विराट कोहली कप्तान थे.
रोहित का 100% ट्रैक रिकॉर्ड
बतौर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का रिकॉर्ड काफी शानदार है. रोहित ने अक्टूबर में खेले गए टी-20 विश्व कप के बाद से अभी तक कुल 14 इंटरनेशनल मुकाबलों में टीम की कमान संभाली है. इस सभी मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है. रोहित ने 9 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मुकाबलों में सभी में जीत दर्ज की है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 3 टी-20, वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में 3 टी-20 और 3 वनडे जिसके बाद श्रीलंका के खिलाफ 3 टी-20 और 2 टेस्ट मुकाबलों में टीम इंडिया ने सभी मुकाबले जीते.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











