
RoboTaxi से परेशान हुए पड़ोसी, दिन-रात बजता रहा होर्न, कंपनी ने बताई वजह
AajTak
दुनिया की पहली सेल्फ ड्राइविंग टैक्सी कंपनी Waymo कई लोगों को अट्रैक्ट करती है. इसके फीचर्स और इसका डिजाइन सभी का ध्यान आकर्षित करता है. लेकिन क्या आपको पता है कि अमेरिका के एक शहर में जब व्यक्ति के पास ये कार आई, तो इसने आस-पड़ोस की नींद तक उड़ा दी. पड़ोसियों ने इससे परेशान होकर वीडियो तक बना डाले, जिसके बाद कंपनी ने इस पर ध्यान दिया.
दुनिया की पहली सेल्फ ड्राइविंग टैक्सी कंपनी Waymo है. हाईटेक दिखने वाली कार कई लोगों को अट्रैक्ट करती है, लेकिन अमेरिका के शहर सैन फ्रांसिस्कों में कई लोगों के लिए यह परेशानी का सबब बन गया. इसकी वजह से आसपास के रहने वालों का रात में सोना तक मुश्किल हो गया.
इस रोबोट टैक्सी के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दरअसल, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स से पता चला कि इस कार से कई लोगों को परेशानी होती थी. दरअसल, सैन फ्रांसिस्को स्थित एक लोकेशन पर Waymo रोबोट सेल्फ टैक्सी आई थी. Waymo की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट है.
इसको लेकर आसपास के लोग काफी एक्साइटेड थे. मीडिया रिपोर्ट्स में पड़ोसी ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि उनके पड़ोस में दुनिया की पहली रोबोट टैक्सी आई है, तो वे उसे देखने चाहते थे. इसके बाद कुछ दिनों में इस टैक्सी ने आस-पड़ोस के लोगों की रातों की नींद उड़ा दी. इस टैक्सी की वजह से कई लोगों को परेशानी होनी लगी क्योंकि जब भी इसके पास से कोई कार गुजरती, तो यह बीप साउंड देता.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 9 सीरीज लॉन्च, 7 साल तक मिलेगा Android अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह साउंड काफी तेज था, जिसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रिपोर्ट में एक स्थानीय नागरिक ने बताया है कि लोगों को लगा था कि इस कार के आने की वजह से वह काफी खुश थे. उन्हें लगता था कि जब ये गुजरेगी तो शोर नहीं होगा, लेकिन सब कुछ इससे अलग रहा. इसके पास से जब भी कोई कार गुजरती, तो ये बीप का साउंड देती. ऐसे में रात में सोना भी मुश्किल हो गया.
इसके बाद एक स्थानीय महिला ने इस आवाज से परेशान होकर एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद कंपनी तक ये बात पहुंची.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










