
RJD ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज, कहा- कन्हैया एक और सिद्धू है जो पार्टी को बर्बाद कर देगा
ABP News
बिहार में कांग्रेस आरजेडी के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ‘महागठबंधन’ का हिस्सा है जिसने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ा था.
पटना: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का कांग्रेस में शामिल होने पर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने कटाक्ष किया है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने कहा है कि जेएनयू का पूर्व छात्र 'एक और नवजोत सिंह सिद्धू' की तरह है जो सबसे पुरानी पार्टी को 'बर्बाद' कर देगा.
कांग्रेस को 'डूबता जहाज' बताते हुए आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कन्हैया के शामिल होने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. तिवारी ने कन्हैया के उस बयान का जिक्र किया कि 'कांग्रेस एक बड़ा जहाज है जिसे बचाने की जरूरत है.' आरजेडी नेता ने कहा, कन्हैया कुमार का कांग्रेस में शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. वह पार्टी को नहीं बचा सकते. कांग्रेस एक डूबता जहाज है और इसका कोई भविष्य नहीं है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












