
RJD को समर्थन देगी AIMIM? तेजस्वी से चर्चा के बाद अख्तरुल ईमान बोले, 'असदुद्दीन ओवैसी...'
ABP News
Rajya Sabha Elections 2026: एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि हमने तेजस्वी यादव से समय लिया है कि हम अपने विधायकों से और असदुद्दीन ओवैसी से बात कर लेते हैं.
बिहार में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं. AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बीच हाल में हुई मुलाकात के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई हैं. इस बीच अख्तरुल ईमान ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव से सकारात्मक बातचीत हुई है. हम अपने विधायकों और असदुद्दीन ओवैसी से मशवरा कर निर्णय लेंगे.
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने राज्यसभा चुनाव को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव से मिलने पर कहा, "पिछलों दिनों हमारी कई लोगों से बात हुई है, लेकिन तेजस्वी यादव से खुलकर और सकारात्मक बात हुई है. हमने उनसे समय लिया है कि हम इस संबंध में अपने विधायकों से मशवरा कर लें और असदुद्दीन ओवैसी से बात कर लेते हैं फिर उसके बाद अपने निर्णय से आपको अवगत करा देंगे. बात करने वाले तो कई लोग बात किए हैं लेकिन विस्तारपूर्वक अभी तेजस्वी यादव से बात हुई है."
पटना, बिहार: AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमाम ने राज्यसभा चुनाव को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव से मिलने पर कहा, "पिछलों दिनों हमारी कई लोगों से बात हुई है, लेकिन तेजस्वी यादव से खुलकर सकारात्मक बात हुई है। हमने उनसे समय लिया है कि हम इस संंबंध में अपने विधायकों से मशवरा कर… pic.twitter.com/Z4DMz3Wc0v













