
RJD की राज्यसभा लिस्ट में 'बाबा सिद्दीकी' का नाम, इनकी ईद पार्टी में शाहरुख से सलमान तक कई सितारे आते हैं नजर
AajTak
बिहार में राज्यसभा की जिन 5 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें से अभी दो बीजेपी, दो जदयू और एक राजद पर है. लेकिन विधानसभा की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जदयू को एक सीट का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. जबकि राजद को इस बार दो सीटें मिल सकती हैं. राजद दूसरी सीट पर बाबा सिद्दीकी या फिर कपिल सिब्बल पर दाव लगा सकती है.
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव होना है. लालू यादव की पार्टी राजद को दो सीटों पर दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में राजद की ओर से लालू यादव की बेटी मीसा भारती का राज्यसभा जाना लगभग तय है. हालांकि, दूसरे उम्मीदवार पर पेंच फंसा है. बताया जा रहा है कि राजद बाबा सिद्दीकी को दूसरी सीट के लिए उम्मीदवार बना सकती है. बाबा सिद्दीकी कांग्रेस के बड़े नेता और मुंबई के बड़े कारोबारी हैं. हालांकि, वे काफी विवादों में भी रहे हैं.
दरअसल, बिहार में राज्यसभा की जिन 5 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें से अभी दो बीजेपी, दो जदयू और एक राजद पर है. लेकिन विधानसभा की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जदयू को एक सीट का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. जबकि राजद को इस बार दो सीटें मिल सकती हैं.
बताया जा रहा है कि राजद दूसरी सीट पर बाबा सिद्दीकी या फिर कपिल सिब्बल पर दाव लगा सकती है. इससे पहले राजद ने राम जेठमलानी को राज्यसभा भेजा था. ताकि समय समय पर जेठमलानी लालू के केस में पैरवी के काम आ रहे थे.
राजद की पहली सीट को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है. वहीं, सवाल अब दूसरी सीट का है तो माना जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी इसके लिए परफेक्ट उम्मीदवार हैं. बाबा सिद्दीकी बड़े कारोबारी हैं. वे पहले बांद्रा वेस्ट सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस के टिकट से विधानसभा पहुंच चुके हैं. कई बार मंत्री भी रहे. बाबा सिद्दीकी के सलमान और शाहरुख खान से भी अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं. बिहार के माफिया डॉन शहाबुद्दीन सिद्दीकी से बाबा सीद्दीकी के रिश्ते रहे हैं. माना जाता है कि इसी वजह से राजद में उनकी पैठ बनी.
दूसरी सीट का मामला पूरी तरह लालू यादव के हाथ में है. बाबा सिद्दीकी की संभावना इसलिए ज्यादा है कि वो गोपालगंज से जुड़े हुए हैं. उन्होंने गोपालगंज में कई शिक्षण संस्थान खोले हैं और क्रिकेट एकेडमी भी खोली है. पिछले दिनों बाबा बिहार आए थे, इस दौरान उन्होंने तेजस्वी से मुलाकात की थी.
हालांकि, दूसरी ओर चर्चा ये भी है कि राजद कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेज सकती है. कपिल सिब्बल को इसलिए राज्यसभा भेजा जा सकता है, क्योंकि वे लालू यादव से जुड़े कई कानूनी मामले संभाल रहे हैं. कपिल सिब्बल अभी कांग्रेस नेतृत्व पर हमलावर हैं और ज्यादात्तर समय राजद सुप्रीमो के लिए समय दे रहे हैं. इसलिए उनकी वफादारी का इनाम राजद दे सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि कपिल के पार्टी में आने से तेजस्वी को कानूनी पचड़ों से राहत मिलेगी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







