
RJD का नया दांव- 'अगला PM बिहार से होना चाहिए', कहा- नीतीश में पीएम बनने के सारे गुण
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन का पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग तेज हो गई है. नीतीश की पार्टी जदयू के नेता लगातार उन्हें गठबंधन का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की मांग उठा रहे हैं. इसी बीच RJD प्रवक्ता और विधायक भाई वीरेंद्र ने मांग उठाई है कि अगला पीएम बिहार से होना चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार के तौर पर सबसे योग्य बताया है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन का पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग तेज हो गई है. नीतीश की पार्टी जदयू के नेता लगातार उन्हें गठबंधन का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की मांग उठा रहे हैं. इसी बीच RJD प्रवक्ता और विधायक भाई वीरेंद्र ने मांग उठाई है कि अगला पीएम बिहार से होना चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार के तौर पर सबसे योग्य बताया है.
दरअसल, नीतीश कुमार ने विपक्ष को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है. नीतीश ने अलग अलग राज्यों में जाकर विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर साथ आने की अपील की थी. इसके बाद ही नीतीश की अध्यक्षता में पटना में विपक्ष गठबंधन की पहली बैठक हुई थी. इसके बाद से नीतेश को पीएम उम्मीदवार घोषित करने की मांग उठ रही है.
जदयू के नेता उठाते रहे मांग
नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के तमाम बड़े नेता समय समय पर नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार के तौर पर सबसे योग्य बता चुके हैं. हाल ही में बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार में पीएम के लिए जरूरी सभी गुण हैं. जब भी भारतीय गठबंधन पीएम उम्मीदवार के लिए नाम की घोषणा करेगा तो वह नीतीश कुमार का ही नाम होगा.' उन्होंने कहा था, प्रधानमंत्री पद के लिए भारत में उनसे ज्यादा योग्य कोई नहीं है.
महेश्वर हजारी ने कहा था, नीतीश कुमार इस देश के सबसे बड़े समाजवादी नेता हैं, खुद पीएम मोदी भी कह चुके हैं कि राम मनोहर लोहिया और जेपी के बाद नीतीश कुमार ही बड़े समाजवादी नेता हैं. नीतीश कुमार 5 बार भारत सरकार में मंत्री रहे हैं और 18 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं. उनसे ज्यादा कोई योग्य नहीं है.
जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह भी ये मांग कर चुके हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि लोग नीतीश कुमार को देश का नेतृत्व करते हुए देखना चाहते हैं. वहीं जेडीयू सरकार में कद्दावर मंत्री लेसी सिंह ने भी कहा था कि नीतीश कुमार में देश का नेतृत्व करने की क्षमता है. बिहार सरकार में मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता जमा खान ने कहा था कि देश की जनता नीतीश को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती है.पीएम पद पर नीतीश का क्या है कहना?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







