
River Rafting के शौकीनों के लिए बुरी खबर, ऋषिकेश में इस दिन राफ्टिंग पर लगी रोक
AajTak
रिवर राफ्टिंग के शौकीनों के लिए बुरी खबर है. ऋषिकेश में प्रशासन ने होली के दिन गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग पर रोक लगा दी है. ऋषिकेश राफ्टिंग से जुड़े कारोबारियों, जिला और पुलिस प्रशासन के बीच बनी सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया है.
होली के मौके पर ऋषिकेश में गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग करने का प्लान बना रहे लोगों के लिए मायूसी भरी खबर है. होली के दिन यानी आठ मार्च को ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग पर पाबंदी रहेगी.
यह फैसला वहां जमा होने वाली भीड़ को देखते हुए किया गया है. दरअसल, पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है और तीर्थ नगरी ऋषिकेश में पहले से ही देश-विदेश के सैलानी मौजूद हैं. सारे होटल फुल हैं. ऐसे में प्रशासन के लिए शांतिपूर्ण तरीके से होली संपन्न कराना और भीड़ को काबू में रखना बड़ी चुनौती है.
होली के दिन रिवर राफ्टिंग बंद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषिकेश राफ्टिंग से जुड़े कारोबारियों, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक में सहमति के साथ यह निर्णय लिया गया है. ऋषिकेष में जब से रिवर राफ्टिंग शुरू हुई, तब से वहां होली के दिन बड़े पैमाने पर लोग राफ्टिंग के लिए जुटते हैं. ऐसा पहली बार होगा जब होली के दिन गंगा नदी में राफ्टिंग बंद रहेगी.
प्रशासन ने इसलिए लिया फैसला
थाना मुनिकीरेती में राफ्टिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने पहले इस बारे में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के साथ एक बैठक की थी. रितेश शाह ने बताया कि होली के दिन लोग काफी हुड़दंग करते हैं. कई लोग शराब के नशे में भी होते हैं. राफ्टिंग के दौरान कोई दुर्घटना न हो, इसे देखते हुए होली के दिन राफ्टिंग पर रोक लगाई गई है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










