
Rishabh Pant, Team India: 24 साल के ऋषभ पंत बने उपकप्तान, टीम इंडिया ने साफ कर दी भविष्य की तस्वीर?
AajTak
दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन किया, बतौर विकेटकीपर वह लगातार फील्ड पर अपने इनपुट देते रहते हैं. सिर्फ 24 साल के ऋषभ के पास एक लंबा वक्त भी है, ऐसे में इसे एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के रूप में देखा जा रहा है.
Rishabh Pant, Team India: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच बुधवार से शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने कमर कस ली है. सीरीज़ के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा, वाशिंगटन सुंदर एक बार फिर चोट की वजह से सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने इसके बाद अपडेट की हुई, टीम की लिस्ट जारी की जिसमें हर किसी की नज़र टीम इंडिया के नए उप-कप्तान पर गई. व्हाइट बॉल फॉर्मेट में टीम इंडिया के उप-कप्तान बनाए गए केएल राहुल इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में विकेटकीपर ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं और ऋषभ को उनका डिप्टी बना दिया गया है. ये भले ही एक सीरीज़ के लिए हुआ हो, लेकिन इसमें भविष्य के कई संकेत दिखाई दे रहे हैं. लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बने ऋषभ पंत सिर्फ 24 साल की उम्र में ऋषभ पंत टीम इंडिया के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बन चुके हैं. बतौर विकेटकीपर उनके इनपुट लगातार फील्ड में काम आते हैं, रिव्यू से जुड़ा कोई फैसला हो या फिर फील्ड सेटिंग की बात हो. विकेटकीपर का रोल हमेशा अहम होता है और ऋषभ पंत खुद इन मामलों में काफी एक्टिव रहते हैं जिनकी गवाही स्टम्प माइक से आ रही उनकी आवाज़ दे रही होती है. ऋषभ पंत को लगातार फ्यूचर के लीडर के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है, हाल ही में जब टेस्ट टीम की कप्तानी की बात आई थी तब पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ऋषभ का नाम उछालकर एक नई बहस को जन्म दे दिया था. पिछले एक साल में ऋषभ पंत टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, ऐसे में उनका प्रमोशन लगातार होता जा रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









