
Rinku Singh IPL 2023: रिंकू सिंह ने लगभग पलट दी थी बाजी... KKR के खिलाफ ऐसे बाल-बाल बची लखनऊ
AajTak
लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली. इस मैच में रिंकू सिंह ने काफी शानदार बैटिंग की और उन्होंने अपने दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को मैच लगभग जिता दिया था. रिंकू सिंह ने 33 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रन से हरा दिया. 20 मई (शनिवार) को ईडन गार्डन्स में हुए मैच में लखनऊ ने केकेआर को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वह टारगेट हासिल करने से सिर्फ दो रन पीछे रह गई. इस जीत के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अब प्लेऑफ में पहुंच चुकी है.
इस मुकाबले के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह रहे जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को हारा हुआ मैच लगभग जिता दिया था. मैच के आखिरी ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी. आखिरी ओवर में यश ठाकुर की पहली गेंद पर वैभव अरोड़ा ने एक रन लेकर स्ट्राइक रेट रिंकू को दी, उसके बाद अगली गेंद वाइड रही. फिर रिंकू ने दो गेंदें डॉट खेली. यश ठाकुर ने एक और गेंद वाइड गेंद फेंकी, जिसके चलते अब केकेआर को आखिरी तीन गेंदों पर 18 रनों पर जरूरत थी.
क्लिक करें- कोलकाता को हराकर प्लेऑफ में पहुंची लखनऊ, पहले क्वालिफायर में धोनी-हार्दिक की टक्कर
फैन्स को लग रहा था कि रिंकू गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले की तरह कमाल करने जा रहे हैं. उस मैच में तो रिंकू ने लगातार पांच छक्के उड़ाकर टीम को जिताया था. यहां तो तीन सिक्स से ही काम बन जाता. यश ठाकुर ने अगली गेंद यॉकर फेंकने का प्रयास किया, लेकिन उसकी लेंथ सही नहीं रही और रिंकू ने डीप-मिडविकेट के ऊपर से छह रनों के लिए भेज दिया. अब दो गेंदों पर 12 रन बनाने थे, यश ने अबकी बार वाइड यॉर्कर फेकी जिसपर रिंकू चौका ही बटोर पाए. यानी मैच की अंतिम गेंद पर केकेआर को आठ रन बनाने था, जो नामुमकिन सा था. हालांकि रिंकू ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर शानदार तरीके से मुकाबले की समाप्ति की.
A breathtaking finish to a sensational encounter! 🔥@LucknowIPL clinch a victory by just 1 run after Rinku Singh's remarkable knock 🙌 Scorecard ▶️ https://t.co/7X1uv1mCyL #TATAIPL | #KKRvLSG pic.twitter.com/umJAhcMzSQ
ऐसा रहा मैच का आखिरी ओवर: 19.1 ओवर- 1 रन (वैभव अरोड़ा) 19.2 ओवर- 1 रन (वाइड) 19.2 ओवर- 0 रन (रिंकू सिंह) 19.3 ओवर- 0 रन (रिंकू सिंह) 19.4 ओवर- 1 रन (वाइड) 19.4 ओवर- 6 रन (रिंकू सिंह) 19.5 ओवर- 4 रन (रिंकू सिंह) 19.6 ओवर- 6 रन (रिंकू सिंह)

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







