
Republic Day Google Doodle: हाथ से पेपर काटकर बनाया गया परेड का दृश्य, देखें गणतंत्र दिवस पर शानदार गूगल डूडल
AajTak
: आज के गूगल डूडल को बेहद जटिल तरीके से हाथ से काटे गए कागज़ से तैयार किया गया है. डूडल में गणतंत्र दिवस परेड की झलकियों को शामिल किया गया है. इसमें राष्ट्रपति भवन इंडिया गेट, CRPF मार्चिंग दल और मोटरसाइकिल सवार दस्ता शामिल किया गया है.
Republic Day Google Doodle: भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. गूगल ने खास डूडल के साथ आज के दिन को देशवासियों के लिए और खास बनाया है. आज का डूडल अहमदाबाद, गुजरात स्थित गेस्ट-कलाकार 'पार्थ कोथेकर' द्वारा तैयार किया गया है. खास बात ये है कि इस डूडल को हैंड-कट पेपर की मदद से तैयार किया गया है. इसमें नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रही झांकी को चित्रित किया गया है.
डूडल कलाकृति को बेहद जटिल तरीके से हाथ से काटे गए कागज़ से तैयार किया गया है. डूडल में गणतंत्र दिवस परेड की झलकियों को शामिल किया गया है. इसमें राष्ट्रपति भवन इंडिया गेट, CRPF मार्चिंग दल और मोटरसाइकिल सवार दस्ता शामिल किया गया है. गूगल ने एक YouTube वीडियो शेयर कर दर्शाया है कि कैसे इस डूडल को पेपर काटकर तैयार किया गया है. कलाकार पार्थ बताते हैं कि इसे तैयार करने में 4 दिन (6 घंटे प्रतिदिन) का समय लगा.
गणतंत्र दिवस को दिया सम्मान आज ही के दिन वर्ष 1950 में, भारत ने संविधान को अपनाने के साथ खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया था. भारत ने 1947 में ब्रिटिश साम्राज्य से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की और इसके तुरंत बाद अपने संविधान का मसौदा तैयार करना शुरू कर दिया. भारत की संविधान सभा ने संविधान के दस्तावेज पर चर्चा, संशोधन और अनुमोदन करने में दो साल का समय लिया और जब इसे अपनाया गया, तो भारत सबसे लंबे लिखित संविधान वाला देश बन गया. इस दस्तावेज़ को अपनाने से लोकतंत्र का मार्ग प्रशस्त हुआ और भारतीय नागरिकों को अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करने का अधिकार मिला.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










