
Republic Day 2024 Wishes: देशभक्ति से सराबोर इन मैसेज से दें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
AajTak
आज दुनिया भारत का लोहा मान रही है. लेकिन ये इतना आसान नहीं था. इसके लिए भारत के कई महान सपूतों ने अपना बलिदान दिया, तब जाकर भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली. इसी उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. आज ही के दिन संविधान लागू हुआ था. इस मौके पर अपने दोस्तों और करीबियों को खास शुभकामना संदेश भेजकर हिंदुस्तानी होने का गौरव महसूस कराएं.
> न भूलेगा देश कभी वह नजारा जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन.गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
> जब संस्कार, संस्कृति और शान मिले ऐसे हिंदू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले, रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर, मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिलेंगणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
26 जनवरी को अपनों को भेजें ये मैसेज, खास अंदाज में दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
> भारत के उन वीरो को सलाम, जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान. अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा, लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत.Happy Republic Day 2024

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








