
Republic Day पर खास ऑफर्स, 26 रुपये में ईयरबड्स, सबसे सस्ता 5G फोन और iPhone 14 पर बंपर डिस्काउंट
AajTak
Republic Day Offers: सस्ते में स्मार्टफोन खरीदना हो या फिर मामूली कीमत पर ईयरबड्स, रिपब्लिक डे पर आपको कई बेहतरीन ऑफर्स मिल रहे हैं. कुछ ऑफर्स Amazon पर हैं, तो कुछ Flipkart पर उपलब्ध हैं. इस रिपब्लिक डे आप अब तक की सबसे कम कीमत पर iPhone 14 सीरीज को खरीद सकते हैं. इसके अलावा 26 रुपये में आप TWS ईयरबड्स भी हासिल कर सकते हैं.
Republic Day के मौके पर आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर चल रही सेल का फायदा उठा सकते हैं. Amazon और Flipkart दोनों ही प्लेटफॉर्म पर फिलहाल सेल चल रही है. इस सेल से आप ना सिर्फ स्मार्टफोन्स बल्कि मोबाइल एक्सेसरीज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स भी सस्ते में खरीद सकते हैं.
साथ ही आप कुछ एडिशनल ऑफर्स का भी बेनिफिट हासिल कर सकते हैं. Amazon पर स्मार्टफोन अपग्रेड डेज सेल चल रही है. इस सेल में आपको सबसे सस्ता 5G फोन मिल सकता है. वहीं Flipkart पर इलेक्ट्रॉनिक्स सेल चल रही है. इसमें भी आप स्मार्टफोन, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकेंगे.
अगर आप सेल का फायदा उठाना चाहते हैं, तो लावा के ऑफर पर एक नजर जरूर डालें. Amazon से आप Lava Probuds 21 को सिर्फ 26 रुपये में खरीद सकते हैं. TWS ईयरबड्स का ओरिजनल प्राइस 999 रुपये है.
रिपब्लिक डे के मौके पर लावा अपने कंज्यूमर्स को खास ऑफर दे रहा है. इसकी सेल दोपहर 12 बजे ऐमेजॉन पर होगी और स्टॉक रहने तक जारी रहेगी. यानी आप इसे 26 रुपये में दोपहर 12 बजे खरीद सकेंगे.
अगर आप एक सस्ता 5G फोन चाहते हैं, तो आपको Amazon पर ही एक और ऑफर मिलेगा. यहां से आप Lava Blaze 5G को लगभग 8 हजार रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे.
गणतंत्र दिवस के मौके पर लावा इस फोन को 8,139 रुपये में बेच रहा है. आप इसे ऐमेजॉन से खरीद सकते हैं. डिस्काउंट के लिए आपको LAVA26 कोड का इस्तेमाल करना होगा. इसका ओरिजनल प्राइस 10,999 रुपये है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










