Relationship Tips: इन चीजों में सबसे ज्यादा समय बर्बाद करती हैं लड़कियां, ब्वॉयफ्रेंड के साथ हो सकती है लड़ाई
ABP News
Boys Don't Like These Habits Of Women: गर्लफ्रेंड या पत्नी की ऐसी ही कुछ आदतों का जिक्र किया है जिनकी वजह से ब्वॉयफ्रेंड परेशान होते हैं.
Boys Don't Like These Habits Of Women: अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां कंप्लेन करती हैं कि उन्हें अपने बॉयफ्रेंड या पति की आदतें पसंद नहीं आती हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ गर्लफ्रेंड या पत्नियों के पास ही ऐसी लिस्ट होती है. पुरुष भी अपनी महिला साथी की कई आदतों से इतने परेशान होते हैं कि वे मन ही मन सोचने लग जाते हैं कि कहां फंस गए यार. आगे हमने गर्लफ्रेंड या पत्नी की ऐसी ही कुछ आदतों का जिक्र किया है जिनकी वजह से ब्वॉयफ्रेंड परेशान होते हैं.
तैयार होने में घंटों लगाना'कहीं भी जाना हो तो लड़कियों को तैयार होने में घंटों लग जाते हैं.' ये बात आपने न जाने कितने लड़कों के मुंह से सुनी होगी. दरअसल, लड़कों को इस बात से परेशानी नहीं है कि लड़कियां तैयार होने में ज्यादा समय लेती हैं. उन्हें तो इस चीज से ज्यादा प्रॉब्लम होती है कि बाहर जाने के लिए जो समय तय होता है, ज्यादातर लेडीज उस समय तक कभी तैयार नहीं होतीं. इससे लड़कों को देर तक इंतजार करते रहना पड़ता है.