
REET Paper Leak: '7 लाख तक के मुआवजे का इंतजाम, नौकरी देना सरकार के हाथ में... ', धरने पर बैठे BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा से बोले मंत्री
AajTak
REET Paper Leak: रीट पेपर लीक की जांच की मांग के लिए शुक्रवार को BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के घर धरने पर बैठ गए. वहीं मंत्री अपना बंगला छोड़कर चले गए. नौकरी की मांग को लेकर मंत्री ने राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा से बात की. मुख्य सचिव ने मामले को दिखाने का आश्वासन दिया है.
रीट पेपर लीक (REET Paper Leak) मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. क्योंकि अब पेपर लीक मामले में BJP सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के घर पर धरना शुरू कर दिया है. इतना ही नहीं, उनके साथ रीट परीक्षा का पेपर लेकर आ रहे ट्रक ड्राइवर, जिसकी हादसे में मौत हो गई, उसकी विधवा भी धरने पर बैठी हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










