
REET 2021 Re-Exam: अब दो स्टेप में होगा रीट री-एग्जाम, देखें नया पैटर्न और संभावित डेट
AajTak
REET 2021 Re-Exam Date: लेवल-1 परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी, इन्हें कोई दूसरी परीक्षा नहीं देनी होगी. वहीं, लेवल 2 की परीक्षा अब 62 हजार भर्तियों के लिए होगी.
REET 2021 Re-Exam Pattern: राजस्थान सरकार ने राजस्थान शिक्षक भर्ती (REET 2021) परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक के बाद भर्ती रद्द करने और परीक्षा दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया. परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी जिसके लिए नई एग्जाम डेट की जल्द घोषणा होगी. मुख्यमंत्री ने उम्मीदवारों के लिए 32 हजार और पदों की भी घोषणा की, जिसके बाद REET 2021 के तहत अब 62 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक में REET लेवल-2 की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। लेवल-1 की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी। अब दोनों लेवल मिलाकर कुल 62,000 पदों के लिए भर्ती होगी। युवा निश्चिंत रहें, प्रदेश सरकार उनके हित में पूरी तरह साथ खड़ी है।

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










