
REET पेपर लीक मामला ED पहुंचा, धरने पर बैठे मारे गए ड्राइवर की विधवा और BJP सांसद किरोड़ीलाल मीणा
AajTak
REET Paper Leak Case: बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा का आरोप है कि पेपर को आउट करके राजस्थान के मंत्री सुभाष गर्ग, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा और CM अशोक गहलोत के ओएसडी देवाराम सैनी ने अफसरों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए कमाए हैं.
राजस्थान में REET पेपर आउट का मामला अब ED में पहुंच गया है. इसमें शामिल गिरोह के मनी लॉन्ड्रिंग के सुबूत लेकर बीजेपी सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा गुरुवार रात जयपुर में ईडी दफ़्तर जा पहुंचे. उनके साथ रीट परीक्षा का प्रश्न पत्र लेकर जा रहे और हादसे में मारे गए ट्रक ड्राइवर रामनिवास गोदारा की विधवा भी थी, जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलना चाह रही थी. मगर पुलिस के रोके जाने पर विधवा मनीषा जाट ईडी दफ़्तर के बाहर ही किरोड़ी लाल मीणा के साथ धरने पर बैठ गई.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









