
Redmi K50i Review: इंप्रेस करेगी फोन की परफॉर्मेंस और डिजाइन, क्या आपको खरीदना चाहिए?
AajTak
Redmi K50i को हमनें लंबे समय तक यूज किया. इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स हमें काफी ज्यादा पसंद आए. यहां पर आपको Redmi K50i का पूरा रिव्यू बता रहे हैं. इससे आप जान पाएंगे कि रेडमी का ये स्मार्टफोन 25 हजार रुपये के रेंज में लेने लायक है या नहीं.
Redmi K50i कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है. इसको लेकर कंपनी ने काफी हाइप बनाने की भी कोशिश की. Redmi K50i को मिड रेंज सेगमेंट में उतारा गया है. इसमें आपको कई बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिलते हैं. हमनें इस फोन को काफी समय तक यूज किया.
यहां पर आपको Redmi K50i का पूरा रिव्यू बता रहे हैं. इससे आप जान पाएंगे कि ये स्मार्टफोन आपको खरीदना चाहिए या नहीं. आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें यहां पर इसके पूरे स्पेसिफिकेशन्स के बारे में हम बात नहीं कर रहे हैं क्योंकि इसे पहले बता चुके हैं. आप Redmi K50i के फुल स्पेसिफिकेशन्स को यहां पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
डिजाइन
Redmi K50i में आपको बॉक्सी डिजाइन देखने को मिलता है. ये कई लोगों को पसंद आ सकता है. लेकिन, ये प्लास्टिक बिल्ड के साथ आता है. हालांकि, बैक पैनल को देखकर आपको प्लास्टिक वाली फील नहीं आएगी. लाइट के अनुसार इसका रियर पैनल का कलर भी चेंज हो जाता है. जिससे सामने वाला आपके फोन पर एक नजर जरूर डालता है.
बैक पूरी तरह से फ्लैट है. लेकिन, कैमरा बंप थोड़ा सा बाहर की ओर निकला हुआ है. फोन थो़ड़ा हैवी फील करवाता है. लेकिन, आप इसे कम्फर्टेबली होल्ड कर सकते हैं. इससे किसी तरह की दिक्कत हमें नहीं आई. फोन के टॉप में 3.5mm हेडफोन जैक और IR ब्लास्टर दिया गया है. ऐसे में ये काफी चौंकाने वाली और अच्छी चीज भी रही क्योंकि अब ज्यादार फोन बिना 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आते हैं.
डिस्प्ले

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










