
Redmi का धमाका! एक साथ तीन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च, कीमत 6,499 रुपये से शुरू
AajTak
Redmi 11 Prime 5G, Redmi 11 Prime 4G और Redmi A1 को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है. Redmi A1 को बजट फोन के तौर पर पेश किया गया है. इस फोन की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है. इसमें 2GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी. जानिए बाकी दूसरी डिटेल्स.
आज भारत में Redmi के तीन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए गए हैं. Xiaomi ने Redmi 11 Prime 5G, Redmi 11 Prime 4G और Redmi A1 को लॉन्च किया है. कंपनी ने Redmi 10 Prime के अगले वर्जन के तौर पर Redmi 11 Prime को पेश किया है. नए लॉन्च में Redmi A1 सबसे सस्ता स्मार्टफोन है.
Redmi 11 Prime 5G, Redmi 11 Prime, Redmi A1 की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Redmi 11 Prime 5G को दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है. इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है. ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके अलावा जियो यूजर्स को 12GB फ्री डेटा भी दिया जाएगा.
उफलब्धता की बात करें तो Redmi 11 Prime 5G की सेल भारत में 9 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इसे फोन को mi.com, Mi Home, Amazon India और रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध करवाया जाएगा.
Redmi 11 Prime की बात करें तो इसके 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. जबकि इसके 6GB + 128GB की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है.
Redmi A1 की बात करें तो इसके 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के लिए आपको 6,499 रुपये खर्च करने होंगे. इसकी सेल 9 सितंबर से शाम 4 बजे से शुरू होगी. इस फोन को mi.com, Mi Home, Amazon India और रिटेल स्टोर्स से बेचा जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










