
Redmi का दमदार फोन हुआ सस्ता, 108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, Amazon पर है ऑफर
AajTak
Redmi Note 11 Pro Plus discount: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Redmi Note 11 Pro Plus 5G पर आकर्षक ऑफर है. इस हैंडसेट को आप कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन 108MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Redmi जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाला है. कंपनी अपनी Note 12 सीरीज को अगले महीने की 5 तारीख यानी 5 जनवरी को लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज के पहले Redmi Note 11 Pro+ सस्ता हो गया है. इस फोन का आप बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं. रेडमी का ये फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है.
इसमें आपको बेहतरीन कैमरा एक्सपीरियंस और दमदार बैटरी भी मिलती है. स्मार्टफोन में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. फोन 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन दी गई है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
रेडमी का ये फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है. इस पर 2000 रुपये का डिस्काउंट ICICI Bank कार्ड पर मिल रहा है.
इसके बाद फोन को आप 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. वहीं हैंडसेट का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 22,900 रुपये का है. इस वेरिएंट पर भी आपको डिस्काउंट मिल रहा है. फोन दो कलर ऑप्शन फैंटम वॉइट और Stealth Black में खरीद सकते हैं.
Redmi Note 11 Pro Plus 5G स्मार्टफोन 6.67-inch के Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है. हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर पर काम करता है. स्मार्टफोन 108MP के मेन लेंस वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है.
इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है. फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन के साथ आपको बॉक्स में ही चार्जर भी मिलता है. सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










