
Red Fort हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने की एक और गिरफ्तारी, धार्मिक झंडा लहराने का है आरोप
ABP News
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लाल किला हिंसा की जांच कर रही 50 हजार के इनामी बूटा सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के करीब 5 महीने बाद दिल्ली पुलिस बूटा सिंह को गिरफ्तार कर पाई है.
नई दिल्ली: लाल किला हिंसा की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 50 हजार के इनामी बूटा सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के करीब 5 महीने बाद दिल्ली पुलिस बूटा सिंह को गिरफ्तार कर पाई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब क्राइम ब्रांच की टीम स्पेसिफिक इंफॉर्मेशन मिलने के बाद पंजाब के तरनतारन बूटा सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची तब बूटा सिंह के रिश्तेदार और पड़ोसियों ने पुलिस का विरोध किया. यहां तक की गांव से निकलने वाली सड़कों पर लोगों ने ट्रैक्टर खड़े कर दिए थे. आखिरकार पंजाब पुलिस की मदद से पुलिस बूटा सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई. जिसके बाद इसे दिल्ली लाया गया है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












