
Realme P3 5G के फीचर्स और कीमत से उठा पर्दा, पहली सेल में मिलेगा 2000 रुपये का डिस्काउंट
AajTak
Realme P3 5G Price in India: रियलमी ने नए फोन से पर्दा उठा दिया है, जो 20 हजार रुपये से कम बजट में आता है. हम बात कर रहे हैं Realme P3 5G की, जो 6000mAh की बैटरी और 50MP के रियर कैमरा के साथ आता है. फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स.
Realme अपने नए स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है. कंपनी Realme P3 Ultra और Realme P3 5G को लॉन्च करने वाली है. हालांकि, लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Realme P3 5G की डिटेल्स को रिवील कर दिया है. हाल में ब्रांड ने Realme P3x और P3 Pro को लॉन्च किया था.
दोनों ही स्मार्टफोन्स दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए थे. अब कंपनी 20 हजार रुपये से कम बजट में एक नया डिवाइस जोड़ रही है, जो दमदार फीचर्स के साथ आएगा. आइए जानते हैं Realme P3 5G की कीमत और फीचर्स.
रियलमी के इस फोन की सेल 19 मार्च को होगी. ये फोन अर्ली बर्ड सेल पर शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध होगा. वैसे तो कंपनी ने इसकी तमाम डिटेल्स से पर्दा उठा दिया है, लेकिन ये फोन आधिकारिक रूप से 19 मार्च को ही लॉन्च होगा. अर्ली बर्ड ऑफर के तहत कंपनी 2000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है.
यह भी पढ़ें: Realme 14 Pro+ 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, 12GB RAM के साथ मिलेगा 512GB स्टोरेज
Realme P3 5G का बेस वेरिएंट 16GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है. 2000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 14,999 रुपये हो जाती है. वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है.
बैंक डिस्काउंट के बाद इनकी कीमत क्रमशः 15,999 रुपये और 17,999 रुपये हो जाती है. इस हैंडसेट को आप रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और दूसरे रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










