
Realme Narzo 30 Pro 5G, Narzo 30A के स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले हुए लीक, इवेंट 24 को
AajTak
Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme Narzo 30A के मेजर स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं. इनकी लॉन्चिंग भारत में 24 फरवरी को होनी है. कंपनी ने पहले ही ये कंफर्म कर दिया है कि Narzo 30 Pro 5G में MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया जाएगा.
Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme Narzo 30A के मेजर स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं. इनकी लॉन्चिंग भारत में 24 फरवरी को होनी है. कंपनी ने पहले ही ये कंफर्म कर दिया है कि Narzo 30 Pro 5G में MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया जाएगा. दोनों ही फोन्स की बिक्री लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जाएगी. Narzo 30 Pro साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा. वहीं, Realme Narzo 30A में फिंगरप्रिंट सेंसर रियर माउंटेड होगा. टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme Narzo 30A के कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक किए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, Narzo 30 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा. साथ ही इसमें 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. टिप्स्टर के मुताबिक, इस अपकमिंग फोन में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी भी दी जाएगी. साथ ही इसमें Dolby Atmos और hi-res ऑडियो सपोर्ट दिए जाने की भी जानकारी मिली है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










