
Realme Narzo 30 5G का नया अफोर्डेबल वेरिएंट भारत में लॉन्च, Fan Festival सेल का ऐलान
AajTak
Realme ने Narzo 30 5G के नए वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है. अब ये बजट 5G स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में भी मिलेगा. इससे पहले 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को ही बेचा जा रहा था.
Realme ने Narzo 30 5G के नए वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है. अब ये बजट 5G स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में भी मिलेगा. इससे पहले 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को ही बेचा जा रहा था. इसके अलावा कंपनी ने पांच-दिन चलने वाली Realme Fan Festival 2021 सेल की भी घोषणा की है. इसे 100 मिलियन फैन्स होने पर सेलिब्रेट किया जा रहा है. सेल में Realme स्मार्टफोन्स और AIoT प्रोडक्ट्स पर छूट दी जाएगी. Realme Narzo 30 5G के नए वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB का स्टोरेज दिया गया है. इसकी कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, कंपनी की वेबसाइट और मेनलाइन चैनल्स के जरिए बेचा जाएगा. इसकी सेल 24 अगस्त से शुरू होगी. आपको बता दें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अभी 15,999 रुपये है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










