
Realme GT 8 Pro भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा और 7000mAh की बैटरी, इतनी है कीमत
AajTak
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने भारत में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी का फ्लैगशिप फोन है, जो ब्रांड का अब तक का सबसे महंगा हैंडसेट है. ये स्मार्टफोन 7000mAh की बैटरी और 200MP के टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है. इसमें 120W की वायर्ड चार्जिंग मिलती है. आइए जानते हैं Realme GT 8 Pro की कीमत और दूसरे फीचर्स.
रियलमी ने भारतीय बाजार में अपना अब तक का सबसे महंगा फोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Realme GT 8 Pro और Realme GT 8 Pro Dream Edition को लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है. OnePlus 15 के बाद ये दूसरा फोन है, जो भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है.
कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. वहीं ड्रीम एडिशन में Aston Martin के टेक्स्चर्ड फिशिन वाला बैक पैनल मिलेगा. Realme GT 8 Pro में AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. फोन 200MP कैमरे के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी खास बातें.
Realme GT 8 Pro को कंपनी ने 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 78,999 रुपये है. ये कीमत फोन के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की है.
यह भी पढ़ें: दुनिया का पहला ऐसा फोन! Realme 15 Pro 5G का बैक पैनल खुद बदलता है कलर, 3 हजार का मिल रहा ऑफ
वहीं दूसरी ओर Realme GT 8 Pro Dream Edition की कीमत 79,999 रुपये है. ये फोन 16GB RAM + 512GB स्टोरेज में आता है. हैंडसेट को आप फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. स्मार्टफोन डेरी वॉइट और अर्बन ब्लू कलर में आता है. इसकी सेल 25 नवंबर से शुरू होगी. फोन पर 5000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










