
Realme GT 2 Pro Review: रियल फ्लैगशिप किलर? डिस्प्ले और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बो
AajTak
Realme GT 2 Pro Review: रियलमी ने प्रीमियम सेगमेंट में एक बेहतरीन फोन लॉन्च किया है. इस फोन में ना सिर्फ आपको एक आकर्षक डिजाइन मिलता है, बल्कि परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में भी यह फोन इम्प्रेश करता है. आइए जानते हैं क्या यह फोन एक रियल फ्लैगशिप किलर बन पाएगा?
Realme उन चुनिंदा ब्रांड्स में से एक है, जिन्होंने बहुत तेजी से मार्केट में अपनी जगह बनाई है. एंट्री लेवल और मिड बजट रेंज के बाद कंपनी ने अपना टार्गेट अब फ्लैगशिप मार्केट की ओर किया है. वैसे तो कंपनी पिछले दो महीने से लगातार स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है, लेकिन हाल में आया Realme GT 2 Pro कई मायनों में खास है.
ब्रांड ने इस फोन को Realme GT 5G सीरीज के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया है. पिछले कुछ दिनों से हम इस फोन का पेपर वॉइट कलर वेरिएंट यूज कर रहे हैं. हमारे पास रिव्यू के लिए इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट आया है.
इस डिवाइस को यूज करने के बाद हम यह कह सकते हैं कि प्रीमियम सेगमेंट में एक नए और दमदार खिलाड़ी की एंट्री हुई है, जो सैमसंग और वनप्लस के लिए चिंता का विषय बन सकता है. इसका फर्स्ट इम्प्रेशन आप यहां पढ़ सकते हैं. आइए जानते हैं रियलमी का फोन रियल लाइफ में कैसा परफॉर्म करता है.
किसी भी प्रोडक्ट का डिजाइन मेरे मानने में उसका फर्स्ट इम्प्रेशन तय करता है. Realme GT 2 Pro में वैसे तो किसी भी रियलमी के लेटेस्ट हैंडसेट जैसा ही डिजाइन है, लेकिन रियर साइड में दी गई बायोपॉलिमर फिनिश इसके लुक को प्रीमियम बनाती है. हैंडलिंग में यह फोन बेहतरीन एक्सपीरिंयस देता है और इसका इन-हैंड फील इसके प्रीमियम होने का एहसास करता है.
यानी कुल मिलाकर फोन का डिजाइन किसी भी तरह से निराश नहीं करता है. ओवरव्यू की बात करें तो फोन के राइट साइड में पावर बटन दी गई है, जबकि लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स मिलते हैं. ऊपर की ओर प्राइमरी माइक्रोफोन और नीचे स्पीकर ग्रिल सेकेंडरी माइक्रोफोन, USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और सिम कार्ड ट्रे मिलता है.
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है. 5000mAh की बैटरी होने के बाद भी इसका वजन सिर्फ 189 ग्राम है. इसमें बेहतरीन वेट बैलेंस देखने को मिलता है. डिजाइन के मामले में यह फोन लोगों का ध्यान खींचता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











