
Realme C21Y ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, कीमत करीब 10,500 रुपये
AajTak
Realme C21Y को वियतनाम में लॉन्च किया गया है. ये कंपनी की C सीरीज का एंट्री-लेवल फोन है. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.
Realme C21Y को वियतनाम में लॉन्च किया गया है. ये कंपनी की C सीरीज का एंट्री-लेवल फोन है. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इसे दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है. Realme C21Y की कीमत 3GB + 32GB वेरिएंट के लिए VDN 3,240,000 (लगभग 10,500 रुपये) और 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए VDN 3,710,000 (लगभग 12,000 रुपये) रखी गई है. इस फोन को ब्लैक कारो और कार्मल ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फिलहाल कंपनी ने Realme C21Y की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










