
Realme 9 5G SE फर्स्ट इंप्रेशन: अच्छा लगा डिजाइन, जानिए इस फोन की लुक एंड फील कैसी है
AajTak
Realme 9 5G SE First Impression: रियलमी ने 20 हजार रुपये के बजट में Realme 9 5G SE लॉन्च किया है. यह फोन 48MP के ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. आइए जानते हैं कैसा है फोन का फर्स्ट इंप्रेशन.
Realme ने अपनी नंबर सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Realme 9 5G और Realme 9 5G SE लॉन्च कर दिए हैं. दोनों ही स्मार्टफोन आकर्षक फीचर्स के साथ आते हैं. रियलमी ने इस सीरीज के टॉप मॉडल लानी स्पीड एडिशन में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया है.
इसमें 48MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग और साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर मिलते हैं. हमारे पास इसका Azure Glow कलर वाला 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट है. आइए जानते हैं पहली नजर में यह फोन हमें कैसा लगा.
रियलमी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किया है. यानी नंबर सीरीज के दूसरे डिवाइसेस की तरह ही इसका लुक भी है. हालांकि, कैमरा मॉड्यूल थोड़ा लग है. फोन प्लास्टिक बैक के साथ आता है और इसलिए कई बार हाथ से फिसल भी जाता है.
प्लास्टिक बैक होने के बाद भी इसकी क्वालिटी खराब नहीं लगती है. राइट साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और लेफ्ट में वॉल्यूम रॉकर दिया गया है. हैंडसेट की बटन अच्छी क्वालिटी की है. इसमें सिंगल स्पीकर मिलता है. चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है. साथ में 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलता है.
फोन में 6.6-inch की full-HD+ स्क्रीन मिलती है, जो ठीक ठाक है. इसमें 144Hz की रिफ्रेश रेट मिलती है. हालांकि, ब्राइटनेस थोड़ी कम लगती है. इस बजट में कई अच्छी क्वालिटी के डिस्प्ले वाले डिवाइसेस आते हैं.
फरफॉर्मेंस की बात करें तो Realme 9 5G SE में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर मिलता है. शुरुआती यूज में हमें परफॉर्मेंस को लेकर कोई दिक्कत नहीं हुई है. 8GB तक RAM के साथ आने वाला यह डिवाइस आसानी से मल्टी टास्किंग कर लेता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










