
Realme 12 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, मिलेगा फ्लैगशिप लेवल का कैमरा, सामने आई पहली तस्वीर
AajTak
Realme 12 Pro Launch Date: रियलमी जल्द ही अपनी 12 Pro सीरीज को लॉन्च करने वाला है. इस सीरीज में ब्रांड दो स्मार्टफोन्स- Realme 12 Pro और Realme 12 Pro Plus को लॉन्च कर सकता है. कंपनी ने इस सीरीज की पहली तस्वीर शेयर की है, जिसमें दमदार कैमरा सेटअप नजर आ रहा है. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें.
Realme जल्द ही एक दमदार फोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन को टीज किया है, जो Realme 12 Pro सीरीज का हिस्सा होगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि उनका अपकमिंग डिवाइस भारत में जनवरी में ही लॉन्च होगा. इस हैंडसेट की एक फोटो भी सामने आई है, जो चीन में लॉन्च हुए Realme GT 5 Pro से काफी मिलती है.
कंपनी ने जानकारी दी है कि उनकी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा. स्मार्टफोन में आपको सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो किसी लग्जरी वॉच से प्रेरित है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि ये स्मार्टफोन सीरीज दमदार कैमरा कॉन्फिग्रेशन के साथ लॉन्च होगी.
कंपनी ने इस सीरीज की लॉन्चिंग की कोई तय तारीख का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, ये सीरीज जनवरी में ही लॉन्च होगी, ये जरूर कन्फर्म किया है. फिलहाल कंपनी लास वेगास में इस सीरीज को पेश करेगी. चूंकि ये सीरीज है तो इसमें Realme 12 Pro और Realme 12 Pro Plus दो स्मार्टफोन्स देखने को मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- भारत में Realme के लैपटॉप हुए बंद, कंपनी ने किया कंफर्म, Amazon-Flipkart पर अभी भी लिस्टेड
कंपनी की मानें तो इस सीरीज के स्मार्टफोन में 120X ZOOM मिलेगा. हैंडसेट Sony IMX890 सेंसर के साथ आएगा. इसमें पेरिस्कोप पोर्टरेट कैमरा मिलेगा. डिवाइस क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा. ये सभी फीचर्स कंपनी के प्लस वेरिएंट में मिलेंगे.
वैसे तो इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की ज्यादा डिटेल्स कंपनी ने साफ नहीं की है. हालांकि, इसका डिजाइन और टीज किए गए फीचर्स चीन में लॉन्च हुए Realme GT 5 Pro से काफी मिलते हैं. कंपनी ने इस हैंडसेट को पिछले साल के अंत में चीन में लॉन्च किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










