
Realme ला रहा अपना पावरफुल फोन GT5 Pro, क्या Samsung Galaxy S23 Ultra जैसा होगा कैमरा?
AajTak
Realme GT5 Pro Launch Date: रियलमी जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. कंपनी इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगी. इसमें दमदार पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा. इसके अलावा ब्रांड इस डिवाइस को स्टेनलेस स्टील वाले फ्रेम के साथ लॉन्च करने वाला है. आइए जानते हैं इस हैंडसेट के बारे में खास बातें.
Realme अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. ब्रांड का लेटेस्ट फोन Realme GT5 Pro होगा. ये स्मार्टफोन चीन में 7 दिसंबर को लॉन्च हो रहा है. ब्रांड ने स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है. कंपनी इस फोन को रियलमी के No Leap No Launch फिलॉसफी के तहत लॉन्च करने वाली है.
इस फोन में दमदार परफॉर्मेंस के साथ बेहतरीन कैमरा मिलेगा. रिपोर्ट्स की मानें, तो हैंडसेट Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ लॉन्च होगा. इसमें IMX890 सुपर-लाइट पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Realme के चाइना CMO Xu Qi Chase ने बताया कि ये स्मार्टफोन इंडस्ट्री फर्स्ट स्टेनलेस स्टील ग्रिड डिजाइन के साथ आएगा. ये मजबूत होने के साथ बेहतरीन लुक प्रदान करेगा. कुल मिलाकर ये स्मार्टफोन एक नैचुरल लुक के साथ आएगा. स्टेनलेस स्टील की वजह से फोन काफी मजबूत होगा.
ये भी पढ़ें- Realme Narzo 60 Pro 5G Review: नए नाम से पुराना फोन, लेकिन एक अच्छा ऑप्शन
हालांकि, इससे फोन की कीमत में भी इजाफा होगा. कंपनी की मानें तो ये स्मार्टफोन टेलीफोटो कैमरा सेगमेंट का नया बादशाह होगा. हार्डवेयर की बात करें, तो हैंडसेट Sony IMX890 कैमरा सेंसर के साथ आएगा.
इसमें OIS और EIS दोनों ही फीचर्स मिलेंगे. ब्रांड ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दिए हैं. Realme GT5 Pro में 50MP का IMX890 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










