
Realme ने लॉन्च किया 'Coca-Cola फोन', 108MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी, इतनी है कीमत
AajTak
Realme 10 Pro Coca Cola Edition Price in India: रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो कोका-कोला का स्पेशल एडिशन है. इसमें आपको 108MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरे फीचर्स.
Realme ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो Coca-Cola एडिशन है. कंपनी ने Realme 10 Pro Coca-Cola पेश किया है, जो एक स्पेशल एडिशन फोन है. इसमें आपको स्टैंडर्ड वर्जन वाले ही फीचर्स मिलते हैं. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD डिस्प्ले, Snapdragon 695 5G प्रोसेसर मिलता है.
कंपनी ने इसमें कस्टमाइज UI दिया गया है, जो डिजाइन ऐप आइकॉन, बब्ल नोटिफिकेशन और क्लासिक कोका-कोला रिंगटोन के साथ आता है. फोन में आपको स्पेसिफिकेशन्स के मामले में कुछ नया नहीं मिलेगा. हां, डिजाइन में कोका-कोला का थीम जरूर दिखेगा.
Realme 10 Pro Coca-Cola एडिशन की लिमिटेड यूनिट्स ही सेल पर आएंगी. कंपनी ने इस हैंडसेट को 20,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है.
हैंडसेट Black कलर में आता है, जिस पर आपको कोका-कोला का लोगो मिलेगा. इसकी सेल 14 फरवरी को फ्लिपकार्ट और Realme ऑनलाइन स्टोर पर होगी.
स्मार्टफोन में 6.72-inch का full-HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno A619 GPU के साथ आता है. स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है, जो कोका-कोला थीम के साथ आता है.
ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी लेंस 108MP का है. वहीं सेकेंडरी लेंस 2MP का मिलता है. फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











