
Realme ने किया सेल का ऐलान, सस्ते में मिलेंगे कई 5G फोन्स, Amazon पर भी होगा ऑफर
AajTak
Realme 5th Anniversary Sale Date: रियलमी ने अपनी 5वीं एनिवर्सरी सेल का ऐलान कर दिया है. ये ऑफर्स Narzo N55, Narzo 60 और Narzo 60 Pro पर मिल रहे हैं. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Realme को भारत में अपना ऑपरेशन शुरू किए 5 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर कंपनी अपनी 5वीं एनिवर्सरी को सेलिब्रेट कर रही है.
इस ऑफर के तहत Realme Narzo N55, Narzo N60 5G और Narzo 60 Pro 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में आपको बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
रियलमी इस सेल के तहत अपनी Narzo सीरीज पर आकर्षक ऑफर दे रही है. Narzo N55 का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 10,249 रुपये में मिलेगा. इसका ओरिजनल प्राइस 10,249 रुपये है. वहीं इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में मिल रहा है, जिसका ओरिजनल प्राइस 12,999 रुपये है. इस फोन पर 1000 रुपये तक का कूपन डिस्काउंट है.
Realme Narzo 60 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसका ओरिजनल प्राइस 17,999 रुपये है. इस पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट है. वहीं फोन का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में मिल रहा है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है.
Narzo 60 Pro पर भी सेल में आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इस फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसकी कीमत 23,999 रुपये है. वहीं इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 25,499 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है. जबकि 12GB RAM + 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 28,499 रुपये है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है.
ये भी पढ़ें- Realme 11 Pro+ 5G Review: 'लाख रुपये' के डिजाइन और 200MP कैमरे वाला सस्ता फोन

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










