
Realme के सस्ते फोन्स पर मिल रहा डिस्काउंट, Amazon पर होगी सेल, कम कीमत पर खरीद सकेंगे
AajTak
Amazon Sale: सस्ते में नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Amazon पर जल्द ही सेल शुरू होने वाली है. इस सेल का फायदा उठाकर आप कम कीमत में नया फोन खरीद सकते हैं. 8 जून से ऐमेजॉन और Realme.com पर शुरू हो रही सेल 15 जून तक चलेगी. इस सेल से आप Narzo N55 और Narzo N53 को सस्ते में खरीद सकते हैं.
Realme ने नई सेल का ऐलान कर दिया है. ब्रांड की नेक्स्ट जनरेशन सेलिब्रेशन सेल का फायदा Amazon और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा. रियलमी की नई सेल 8 जून से शुरू होगी और 15 जून तक चलेगी. इस सेल में रियलमी Narzo सीरीज के दो फोन्स पर आकर्षक ऑफर मिलेगा.
यहां से आप Realme Narzo N53 और Realme Narzo N55 को सस्ते में खरीद सकते हैं. बता दें कि Realme Narzo N53 को कंपनी ने पिछले महीने ही लॉन्च किया है. वहीं Narzo N55 को कंपनी ने अप्रैल में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
सेल में Narzo N55 स्मार्टफोन 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा. वहीं Narzo N53 को आप 8,699 रुपये में खरीद सकेंगे. स्मार्टफोन का ऑफर प्राइस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Realme.com दोनों पर उपलब्ध है. जैसा कि पहले ही बताया गया है ये सेल 15 जून तक चलेगी.
Realme Narzo N55 का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में आता है. इस पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जो सेल में 750 रुपये के डिस्काउंट पर मिलेगा. Narzo N53 की कीमत 8,999 रुपये है, जिसे आप 300 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकेंगे.
Realme Narzo N55 में 6.72-inch का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट और 680Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. फोन Helio G88 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 4GB RAM / 6GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. इसमें 64MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा मिलेगा.
फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है. सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. ये फोन 5000mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










