
Realme का सस्ता 5G टैबलेट आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, मिलेगा इतने रुपये का डिस्काउंट
AajTak
Realme Pad X Sale Today: कंपनी ने हाल ही में अपने 5G टैबलेट Realme Pad X को भारत में उतारा था. आज इसे पहली बार सेल के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. पहली सेल में कंपनी इस पर कई ऑफर्स भी दे रही है. इससे आप इस टैबलेट को काफी सस्ते में फर्स्ट सेल के दौरान खरीद पाएंगे.
Realme ने पिछले महीने Realme Pad X को भारत में लॉन्च किया था. इस टैबलेट को आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. भारत में Realme Pad X कंपनी का तीसरा टैबलेट है. इससे पहले कंपनी ने Realme Pad और Realme Pad Mini को पेश किया था.
Realme Pad X की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इस टैबलेट को रियलमी के ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मेनलाइन चैनल्स के जरिए बेचा जाएगा.
Realme Pad X की कीमत और ऑफर्स
Realme Pad X टैबलेट को भारत में तीन स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है. इसके 4GB रैम और 64GB (Wi-Fi )वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. जबकि इस स्टोरेज और रैम वैरिएंट के 5G और Wi-Fi कनेक्टिविटी वाले मॉडल की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है.
दूसरी ओर 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है. इसमें Wi-Fi और 5G कनेक्टिविटी भी दी गई है.
फर्स्ट सेल में कंपनी बायर्स को SBI और HDFC बैंक कार्ड के साथ 2000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट दे रही है. इसका फायदा आप इस सेल में उठा सकते हैं. इसके अलावा सभी बायर्स को YouTube Premium का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा. इसे ग्लेशियर ब्लू और ग्लोइंग ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










