
Realme का ये नया बजट स्मार्टफोन भारत में 23 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत
AajTak
Realme C21Y को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा. इसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है. इस फोन को भारत में 23 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. आपको बता दें Realme C21Y को पिछले महीने वियतनाम में पेश किया गया था.
Realme C21Y को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा. इसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है. इस फोन को भारत में 23 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. आपको बता दें Realme C21Y को पिछले महीने वियतनाम में पेश किया गया था. इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी मिलती है. कंपनी ने प्रेस रिलीज भेजकर ये जानकारी दी है कि Realme C21Y को भारत में 23 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. इस अपकमिंग फोन के लिए रियलमी की साइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है. यहां रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिफाई मी ऑप्शन दिखाई दे रहा है. जारी टीजर पेज में ये कंफर्म कर दिया गया है कि ये अपकमिंग फोन क्रॉस ब्लू और क्रॉस ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा. कीमत की बात करें तो भारत में Realme C21Y की कीमत वियतनाम की तरह रखा जा सकती है. वियतनाम में फोन के 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत VND 3,240,000 (लगभग 10,500 रुपये) और 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत VND 3,710,000 (लगभग 12,000 रुपये) रखी गई थी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










