
Re-NEET से बेहतर ऑप्शन है डिफेंडर एग्जाम! एक्सपर्ट ने बताया- नुकसान से बचेंगे छात्र-छंट जाएंगे चालबाज
AajTak
क्या नीट री-एग्जाम से सबकुछ ठीक हो जाएगा? एम्स नई दिल्ली के डॉ. पीयुष रंजन ने इस पर डिफेंडर एग्जाम का विकल्प सुझाया है. यह तरीका धोखाधड़ी और लॉजेस्टिक परेशानी की चिंताओं को समझते हुए निष्पक्षता बनाए रखने पर फोकस करेगा. इसमें सभी छात्रों का नीट री-एग्जाम कराने की जरूरत नहीं है.
NEET UG Re-Exam Alternative Option: नीट यूजी री-एग्जाम से बेहतर तरीका 'डिफेंडर (Defender) एग्जाम' है. नीट यूजी री-एग्जाम किसी खेल के फाइनल के विजेता से मैच को फिर से खेलने के लिए कहने जैसा है, यह मानते हुए कि वे हमेशा जीतेंगे. अगर स्टूडेंट किन्हीं वजहों से दोबारा अच्छा स्कोर हासिल नहीं कर सका तो उसे लीगल एक्शन का भी सामना करना पड़ सकता है, इससे मामला और भी खराब हो सकता है. यह कहना है एम्स नई दिल्ली के डॉ. पीयुष रंजन का, जो मेडिसिन डिपार्टमेंट में प्रोफेसर भी हैं.
दरअसल, NEET UG पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट आज अहम सुनवाई कर रही है. चीफ जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द और री-एग्जाम को लेकर बड़ा फैसला दे सकती है. केंद्र और नेशलनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट विवाद पर अपना हलफनामा और केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने अपनी रिपोर्ट सबमिट कर दी है. तमाम सबूतों और बयानों को ध्यान में रखते हुए कई याचिकाओं पर चर्चा होगी. सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं में परीक्षा रद्द करने और नहीं करने की मांग वाली अलग-अलग याचिकाएं भी हैं.
अब सवाल यह उठता है कि क्या नीट री-एग्जाम से सबकुछ ठीक हो जाएगा? एम्स नई दिल्ली के डॉ. पीयुष रंजन ने इस पर 'डिफेंडर एग्जाम' का विकल्प सुझाया है. यह धोखाधड़ी और लॉजेस्टिक परेशानी की चिंताओं को समझते हुए निष्पक्षता बनाए रखने पर फोकस करेगा.
प्रस्तावित नीट स्कोर डिफेंडर परीक्षा की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-
1. सीमित दायरा यह परीक्षा सभी श्रेणियों के शीर्ष 100,000 छात्रों के लिए होगा, जो सरकारी मेडिकल कॉलेज सीटों की संख्या से लगभग दोगुना है. यह संख्या कम संसाधनों के साथ परीक्षा आयोजित करने की अनुमति देती है. यह विशेष रूप से उस ग्रुप को फोकस करेगा जिसने टॉप रैंक और सरकारी सीटें हासिल करने के लिए अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने की सबसे अधिक संभावना है.
यह भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2024: जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है नीट यूजी काउंसलिंग, सरकार ने दी ये जानकारी

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








