
RCP सिंह ने 71 से 43 विधायकों तक पहुंचा दी पार्टी, बिफरी JDU का जवाब
AajTak
Bihar News: आरसीपी सिंह ने खुद के केंद्र में मंत्री बनने को पीएम मोदी की कृपा बताया तो उनकी पार्टी बिफर गई. जेडीयू ने कहा कि आरसीपी की वजह से ही पार्टी 43 विधायकों तक पहुंची है. जबकि 2015 में बिहार में उनके 71 विधायक थे.
केंद्र की मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh) गुरुवार को पटना वापस लौटे थे. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया. JDU नेता ने कहा कि पिछले एक साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपा से वह केंद्रीय मंत्री रहे. उनके इस बयान को लेकर पार्टी में ही उनका विरोध शुरू हो गया है. दरअसल, इधर आरसीपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपा से केंद्र में मंत्री बनने की बात कही, तो वहीं दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का खेमा लाव लश्कर लेकर उन पर हमलावर हो गए.
आरसीपी सिंह को जवाब देने के लिए पार्टी ने प्रवक्ता अरविंद निषाद को आगे किया. जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार के आशीर्वाद और कृपा की याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कृपा से ही वह दो बार राज्यसभा सांसद बने, जनता दल यूनाइटेड में संगठन मंत्री बने और फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने.
आरसीपी सिंह पर आगे हमला करते हुए अरविंद निषाद ने तंज कसा और कहा कि जब 2015 में जनता दल यूनाइटेड के 71 विधायक थे, मगर 2020 में जब आरसीपी सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो पार्टी को केवल 43 सीट मिलीं.
जनता दल यूनाइटेड प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा, कैसे कुशल संगठन चलाने वाले के तौर पर आरसीपी सिंह ने पार्टी को 2020 में 43 विधायकों तक पहुंचा दिया जबकि 2015 में पार्टी के 71 विधायक थे. ऐसा कर के आरसीपी सिंह ने बेहतर संगठन चलाने वाले होने का परिचय दिया. हकीकत यह है कि सीपी सिंह ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से संगठन में काम किया जिसका खामियाजा आज पार्टी भगत रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








