
Ratan Tata Birthday: रतन टाटा की प्रेम कहानी, प्यार हुआ... लेकिन एक नहीं हो पाए, खुद बताया अकेलेपन का दर्द!
AajTak
Ratan Tata Happy Birthday: रतन टाटा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी शख्सियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके फैंस उन्हें भारत रत्न दिए जाने के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं. देश को हर आय वर्ग के लिए लखटकिया कार टाटा नैनो (Tata Nano) पेश करने वाले रतन टाटा बुधवार को 85 साल के हो गए.
रतन टाटा (Ratan Tata) न केवल भारत बल्कि दुनियाभर के कारोबारियों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं. आजादी के पहले से शुरू हुए Tata Group को आसामान की बुलंदियों तक पहुंचाने वाले रतन टाटा की दरियादिली के लोग कायल हैं. बुधवार 28 दिसंबर 2022 को देश के ये दिग्गज उद्योगपति 85 साल के हो गए. लेकिन, उद्योग जगत में एक अलग और बड़ी पहचान बनाने वाले रतन टाटा को एक बात का मलाल है. क्या है वो बात आइए जानते हैं.
साल 1937 में मुंबई में जन्म दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का जन्म (Ratan Tata Birth) 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता का नाम नवल टाटा (Naval Tata) और माता का नाम सूनी टाटा (Sooni Tata) था. उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर एंड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की डिग्री 1959 में हासिल की थी. करियर की बात करें तो उन्होंने सीधे अपने पारिवारिक कारोबार में कोई अहम पद लेकर कमान नहीं संभाली थी, बल्कि एक कर्मचारी के रूप में अपनी कंपनी की एक यूनिट में काम करते हुए बारीकियां सीखी थीं.
साल 1868 में शुरू हुए कारोबारी घराने की कमान अपने हाथों में लेने से पहले रतन टाटा (Ratan Tata) ने 70 के दशक में टाटा स्टील (Tata Steel), जमशेदपुर में काम किया. जब कारोबार की सभी बारीकियां समझ में आ गई फिर उन्होंने ग्रुप में अपनी दमदार एंट्री की और अपनी मेहनत और काबिलियत की दम पर घरेलू कारोबार को आसमान की बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया. रतन टाटा ने 1991 में पूरे ग्रुप की कमान अपने हाथों में ली थी.
नमक से लेकर एयर इंडिया तक ग्रुप में Ratan Tata के नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने अपने कारोबार का इतना विस्तार किया कि घर की रसोई से लेकर आसमान तक उनकी धमक दिखाई देती है. आज नमक-मसाले हों या फिर पानी-चाय-कॉफी, घड़ी-ज्वैलरी या लग्जरी कार, बस, ट्रक और हवाई जहाज (Air India) का सफर टाटा ग्रुप (Tata Group) का कारोबार हर क्षेत्र में टाटा का फैला है. देश में इस 157 साल पुराने ग्रुप की 17 कंपनियां शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्टेड हैं.
Tata Group देश के कुल जीडीपी (India GDP) में भी करीब दो फीसदी का भागीदार है. वित्त वर्ष 22 में टाटा समूह का कुल मार्केट कैप (Tata Group Market Cap) करीब 240 अरब डॉलर या करीब 21 ट्रिलियन रुपये है. रेवेन्यू की बात करें तो FY 2022 में यह करीब 128 अरब डॉलर है. जमशेतजी टाटा (Jamsetji Tata) के द्वारा खड़े किए गए इस विशाल कारोबारी सम्राज्य में करीब 9,35,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं.
रतन टाटा को सताता है बस ये दर्द रतन टाटा के पास सब कुछ है, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें एक दर्द है, जिसका जिक्र उन्होंने बीते दिनों अपने मैनेजर शांतनु की स्टार्टअप Goodfellows की ओपनिंग के दौरान किया था. उन्होंने कहा था, 'आप नहीं जानते कि अकेले रहना कैसा होता है? जब तक आप अकेले समय बिताने के लिए मजबूर नहीं होते तब तक अहसास नहीं होगा.' 85 साल बैचलर रतन टाटा ने कहा था कि जब तक आप वास्तव में बूढ़े नहीं हो जाते, तब तक किसी को भी बूढ़े होने मन बिल्कुल भी नहीं करता.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










