
Rashifal 2023: नए साल में इन 4 राशियों को होगा खूब धन लाभ, इस एक राशि के लोग रहें सावधान
AajTak
Rashifal 2023: इस साल कर्क, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर अपार सफलता मिलेगी. तो वहीं कन्या राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा. कन्या राशि वाले वाहन या संपत्ति में निवेश करने से बचें.
Rashifal 2023: नया साल 2023 शुरू होने में अब थोड़ा ही समय बाकी रह गया है. ज्योतिषियों की मानें तो नया साल आर्थिक मोर्चे पर काफी उतार चढ़ाव वाला रहेगा. इस साल कर्क, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर अपार सफलता मिलेगी तो वहीं कन्या राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा. कन्या राशि वाले वाहन या संपत्ति में निवेश करने से बचें. आइए जानते हैं कि नया साल रुपये, पैसे के मामले में आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि- जीवन में तमाम परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा. करियर में बदलाव के साथ बड़ी सफलता भी मिलेगी. बदलाव के बाद से खूब धन मिलेगा. आने वाले वर्ष के आरम्भ में संपत्ति का लाभ हो सकता है. सूर्य देव की उपासना विशेष लाभकारी होगी.
वृष राशि- शुरुआत में काम को लेकर थोड़ी मुश्किलें परेशान कर सकती हैं. परन्तु आर्थिक दशाओं में धीरे धीरे सुधार होता जाएगा. वर्ष के मध्य के बाद संपत्ति का लाभ भी होगा. इस वर्ष डूबे हुए और रुके हुए पैसे निकालने में सफल हो सकते हैं. शनि देव की उपासना से लाभ होगा.
मिथुन राशि- आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार होगा. पुरानी समस्याओं को निपटने में काफी पैसा खर्च होगा. लेकिन आपका आर्थिक मैनेजमेंट बहुत अच्छा बना रहेगा. इस वर्ष नए व्यवसाय के शुरुआत का योग बनता है. पूरे वर्ष भगवान शिव की उपासना करें.
कर्क राशि- तमाम समस्याएं हल होने वाला वर्ष होगा. धन के और संपत्ति के मामले बहुत अच्छे रहेंगे. वर्ष की शुरुआत से ही धन मिलना शुरू हो जाएगा. इस वर्ष आप नया वाहन खरीद सकते हैं. नियमित रूप से शनि देव की उपासना करें.
सिंह राशि- करियर और धन के मामले में मध्यम वर्ष रहेगा. हालांकि धन सम्बन्धी कार्य भी पूरे होंगे. नई संपत्ति का लाभ होने की संभावना बनती है. शेयर बाजार, जुए, सट्टे से दूर रहें. नियमित रूप से सूर्य देव की उपासना करें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










