Ranu Mondal: रानू मंडल के गाये 'मानिके मगे हिते' वीडियो पर यूजर्स की मिला जुला रिएक्शन, देंखे
ABP News
रानू मंडल की एक नई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो में रानू 'मानिके मगे हिते' गाना गाते दिख रही हैं.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन से लता मंगेशकर का गाना गाते मशहूर हुई रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में बनी हुई है. इस बार भी उनका सुर्खियों में बनने का कारण उनका नया गाना है.
दरअसल, रानू मंडल की एक बार फिर वायरल हो रही इस वीडियो में रानू मंडल लाल रंग की टी-शर्ट पहने दिख रही हैं. इस वीडियो में रानू "मानिके मगे हिते" गाना गा रही हैं. ये वीडियो एक यूट्यूबर ने शेयर किया है जिसे अब तक करीब 55 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वहीं, इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं. यूजर्स रानू के गाये इस गाने को पसंद भी कर रहे हैं तो वहीं, कुछ इसे बेहद बुरा बता रहे हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












