Rangbhari Ekadashi 2021: कब है रंगभरी एकादशी? इस पूजन विधि से होगी शिव की कृपा
AajTak
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन ही भगवान शिव माता पार्वती को विवाह के बाद पहली बार काशी लेकर आए थे. इस दिन से वाराणसी में होली का पर्व शुरू हो जाता है, जो लगातार 6 दिनों तक चलता है. इस बार रंगभरी एकादशी 25 मार्च को है.
फाल्गुन शुक्ल की एकादशी को काशी में रंगभरी एकादशी कहा जाता है. रंगभरी एकादशी बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए बेहद विशेष है. ये वो पर्व है जिसे भोले की नगरी काशी में मां पार्वती के स्वागत के प्रतीक के रुप में मनाया जाता है. इस दिन बाबा विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन ही भगवान शिव माता पार्वती को विवाह के बाद पहली बार काशी लेकर आए थे. इस दिन से काशी में होली का पर्व शुरू हो जाता है, जो लगातार 6 दिनों तक चलता है. इस बार रंगभरी एकादशी 25 मार्च को है. रंगभरी एकादशी पर कैसे करें उपासना? इस दिन सुबह नहाकर पूजा का संकल्प लें. घर से एक पात्र में जल भरकर शिव मंदिर जाएं. अबीर, गुलाल, चन्दन और बेलपत्र भी साथ ले जाएं. पहले शिव लिंग पर चन्दन लगाएं. फिर बेल पत्र और जल अर्पित करें. इसके बाद अबीर और गुलाल अर्पित करें. भोलेनाथ से अपनी सभी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










