
Rang Panchami 2024: आज है रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय
AajTak
Rang Panchami 2024: रंग पंचमी का त्योहार देवताओं की होली कही जाती है. भारत के कुछ हिस्सों जैसे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में रंग पंचमी का यह विशेष त्योहार बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि, इस दिन देवी देवता रंगों और अबीर के साथ होली खेलते हैं. यही वजह है कि इस दिन को रंग पंचमी कहा जाता है.
Rang Panchami 2024: रंग पंचमी हिंदूओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है. रंग पंचमी प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. इस बार रंग पंचमी 30 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है. भारत में कुछ स्थानों पर रंग पंचमी पर होली खेली जाती है. कहते हैं कि इस दिन देवी देवताओं से जो भी मांगो वो सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं.
रंग पंचमी शुभ मुहूर्त (Rang Panchami 2024 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, रंग पंचमी की तिथि 29 मार्च यानी कल 8 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुकी है और समापन 30 मार्च यानी आज रात 9 बजकर 13 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, रंग पंचमी 30 मार्च यानी आज ही मनाई जा रही है.
पूजन मुहूर्त- आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. रवि योग- रात 10 बजकर 3 मिनट से लेकर 31 मार्च को सुबह 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा.
रंगपंचमी की पूजन विधि (Rang Panchami Pujan Vidhi)
रंगपंचमी का त्योहार भगवान कृष्ण और राधा जी को समर्पित होता है. वहीं, भारत के कुछ हिस्सों में भगवान विष्णु की पूजा की भी प्रथा है. इस दिन, लोग सुबह उठकर स्नान करने के बाद भगवान कृष्ण और मां राधा के सामने घी का दीया जलाकर लाल रंग का गुलाल अर्पित करते हैं. मान्यता के अनुसार, रंगपंचमी के दिन विधिवत पूजन से शादीशुदा जोड़ों को जीवन में आनंद और सुख की प्राप्ति होती है. इसके अलावा, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पूजन में लाल फूल और पीले वस्त्रों का इस्तेमाल किया जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











