
Ramayan Express: आईआरसीटीसी ने बदला रामायण एक्सप्रेस का ड्रेस कोड, संत समाज ने जताई थी नाराजगी
ABP News
Ramayan Express: संत समाज के दबाव और जनता के बीच हो रही आलोचना के बाद आईआरसीटीसी ने रामायण एक्सप्रेस ट्रेन में सर्विस स्टाफ के ड्रेस कोड को पूरी तरह से बदल दिया है.
Ramayan Express: रामायण एक्सप्रेस ट्रेन में सर्विस स्टाफ के ड्रेस कोड को लेकर हो रही आलोचना के बाद आईआरसीटीसी ने ड्रेस बदल दी है. संत समाज के दबाव और जनता के बीच हो रही आलोचना के बाद आईआरसीटीसी ने ड्रेस कोड बदलने का फैसला लिया. आईआरसीटीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सर्विस स्टाफ की पेशेवर पोशाक को पूरी तरह से बदल दी गई है, हुई इस असुविधा के लिए खेद है.
बता दें कि रामायण एक्सप्रेस में वेटरों को गेरुआ वस्त्र पहनाने के मामले में उज्जैन के अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री डॉ. अवधेश पुरी ने विरोध दर्ज करवाया था. इसे लेकर उन्होंने रेलवे मंत्रालय को भी पत्र लिखा था. उनका कहना था कि भगवान श्री राम सबके आराध्या हैं और वे साधु संतों की बहुत आदर करते थे, लेकिन जिस तरीके से रामायण एक्सप्रेस में गेरुआ वस्त्र धारी वेटरों को प्रोजेक्ट किया गया, यह बेहद गलत है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












