
Ramadan Roza Ki Dua: रमजान के महीने में रोजेदार रोजा रखने और खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये दुआ
ABP News
Ramadan 2026 Roza Rakhne Aur Kholne ki Dua: रमजान के पाक महीने की शुरुआत 19 फरवरी 2026 से हो चुकी है और आज रोजेदारों ने पहला रोजा रखा है. रोजा रखने या खोलने से पहले दुआ या नियत करना जरूरी होता है.
Roza Rakhne or Kholne ki Dua: इस्लामिक कैलेंडर का नौवां पाक महीना रमजान दुनियाभर के आस्थावान मुसलमानों के लिए अहम महीना होता है. यह इबादत, संयम, रहमत और आत्मचिंतन का समय माना जाता है. रमजान में पूरे महीने रोजा रखकर नेकी के काम करने से अल्लाह की रहमत हासिल होती है.
19 फरवरी से रमजान 2026 की शुरुआत
भारत में 18 फरवरी 2026 की शाम चांद का दीदार हुआ और 19 फरवरी से माह-ए-रमजान की शुरुआत हुई. आज गुरुवार को रोजेदारों ने पहला रोजा रखा है. रोजा रखने के लिए सुबह फज्र की नमाज से पहले सहरी की गई और शाम में इफ्तार कर रोजा खोला जाएगा.
इस्लाम में रोजा रखना फर्ज बताया गया है. लेकिन यह समय केवल फर्ज अदा करना मात्र नहीं होता. रोजा के दौरान मुसलमान भूखे-प्यासे रहकर आत्म को शुद्ध करने के लिए नेकी के रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं. अल्लाह की इबादत में अधिक से अधिक समय बिताकर सवाब और रहमत पाने की कोशिश करते हैं.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












