
Ramadan 2026: पहला अशरा पूरा करने के करीब रोजेदार, देखें अपने शहर अनुसार नौवें रोजा के सहरी-इफ्तार का समय
ABP News
Ramadan 2026 Day 9 Roza Sehri Iftar Timing: रमजान में रोजा रखने का सिलसिला अब नौवें क्रम तक पहुंच चुका है. 27 फरवरी को सहरी और इफ्तार कर रोजा पूरा किया जाएगा. देखें शहर अनुसार सहरी- इफ्तार का समय.
Ramadan 2026 Day 9 Roza Sehri Iftar Timing: इस्लाम के पाक महीने रमजान की शुरुआत भारत में 19 फरवरी 2026 से हो चुकी है और रोजेदार पूरे नेकी और नियम के साथ रोजा रख रहे हैं. इस्लाम धर्म के नौवें सबसे पवित्र माह रमजान में रोजा रखने का सिलसिला अब नौवें रोजे तक पहुंच गया है और बहुत जल्द पहला अशरा ‘रहमत’ भी पूरा होने वाला है.
बता दें कि, रमजान के 30 रोजे में 1-10 दिनों का रोजा पहला अशरा यानी रहमत वाला होता है. माना जाता है कि, रहमत के अशरे में रखे रोजे से अल्लाह अपने बंदों पर रहमत अदा करते हैं. फिलहाल शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को आज रोजेदार रमजान महीने का नौवां रोजा रखेंगे.
नौवें रोजा का महत्व
सभी रोजे की तरह नौवां रोजा भी खास महत्व रखते है. रमजान का नौवां रोजा दोस्ती का दस्तावेज है. यह रोजा जकात के महत्व को दर्शाता है. साथ ही इस बार नौवां रोजा पर शुक्रवार यानी जुम्मे का दिन भी रहेगा, जिसके इसका महत्व और अधिक बढ़ जाएगा.













