
Ramadan 2025: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत इन बड़े शहरों में 19 मार्च का सहरी और इफ्तार टाइमिंग
AajTak
Ramadan 2025: इस्लाम का सबसे पाक महीना रमजान चल रहा है. रमजान का महीना पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. बुधवार 19 मार्च को 18वें रोजे की सहरी और इफ्तार किया जाएगा. आज हम आपको बता रहे हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर और हैदराबाद में 19 मार्च का सहरी और इफ्तार का समय.
इस्लाम धर्म में रमजान को सबसे पाक महीना कहा गया है. रमजान के महीने मुस्लिम लोग रोजा रखकर नेक दिल से खुदा की इबादत करते हैं. अभी तक 17 रोजे रखे जा चुके हैं. बुधवार 19 मार्च को 17वें रोजे की सहरी और इफ्तार किया जाएगा. रमजान के पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. रमजान के पूरे महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे-नमाज के पाबंद रहते हैं. रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम लोग सुबह सहरी खाकर रोजे की शुरुआत करते हैं और शाम में इफ्तार के समय रोजा खोल लेते हैं.
देश में अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार का समय आगे-पीछे होता है. ऐसे में जिस शहर में आप हैं, वहां के अनुसार ही इफ्तार और सहरी का समय तय होता है. आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, लखनऊ, पटना में 19 मार्च 2025 को सहरी और इफ्तार का समय क्या रहेगा.
दिल्ली में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 07 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं रोजा इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 34 मिनट है.
लखनऊ में सहरी करने का समय सुबह 4 बजकर 53 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं रोजा इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 19 मिनट है.
हैदराबाद में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं रोजा इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 38 मिनट है.
मुंबई में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं रोजा इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 50 मिनट है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










